विकास कार्यो को लेकर विधायक ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों, रामनगर विधानसभा हेतु माननीय मुख्यमंत्री घोषणाओं, माननीय विधायक रामनगर श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा चिन्हित विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण नियमित करते हुए विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा क्षेत्र भ्रमण की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु विभागों को निर्देशित किया ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को समय से मिल सके।

जिलाधिकारी ने सिंचाई खण्ड काशीपुर के अधीन शिवनाथपुर सिंचाई नहर की सफाई हेतु सिंचाई रामनगर को सिंचाई खण्ड काशीपुर से समन्वय करते हुए एक सप्ताह के भीतर नहर की सफाई करने के निर्देश दिए। नहर की सफाई होने से पानी की समुचित निकासी ही सकेगी तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुल को मलबे के कारण उत्पन्न खतरे को भी दूर किया जा सकेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

रामनगर महाविद्यालय के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किये जाने की प्रगति के सम्बन्ध में डीओ पीआरडी प्रतीक जोशी ने बताया कि निदेशालय स्तर से इस सम्बंध में 03 अगस्त को निरीक्षण कर एनओसी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने डीओ पीआरडी को 15 दिन के भीतर कार्यदायी संस्था का चिन्हीकरण कराते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। खेलो इंडिया के तहत कानिया मिनी स्टेडियम के विस्तार का कार्य आरईएस द्वारा पूर्ण कर लिया गया है जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पीआरडी व आरईएस विभाग को 10 दिन के भीतर थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराके हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण करने को कहा।
बैठक में ईई सिंचाई रामनगर ने बताया कि 15 दिन के भीतर गर्जिया मंदिर के अस्थायी सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। स्थाई कार्यों की डीपीआर शासन को पूर्व में भेजी जा चुकी है जिस पर तकनीकी समिति द्वारा निरीक्षण कर अपनी आख्या भी शासन को प्रेषित कर दी गई है। धनराशि मिलने पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बैठक में ईई जल संस्थान ने बताया कि ग्राम पंचायत ढिकुली में प्रस्तावित हैंडपंप के स्थान को परिवर्तित करके लदुवाचौड़ में जगह चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर कार्य शुरू कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा विगत माह रामनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था जिस दौरान मालधन क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया गया था। जिलाधिकारी के निर्देशों में जल संस्थान द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। ग्राम में लोगों को सुचार पेयजल आपूर्ति हो रही है या नहीं इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी रामनगर को क्षेत्र भ्रमण कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। रामनगर क्षेत्र की विद्युत लाइन भूमिगत करने के सम्बन्ध में ईई विद्युत ने बताया कि 27 करोड़ 76 लाख की डीपीआर तैयार कर पीएम गति शक्ति पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैठक में विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपरजिलाधिकारी फिंचा राम, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, प्रोफेसर एम सी पांडेय, डिप्टी डॉयरेक्टर कॉर्बेट दिगन्त नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page