नैनीताल के होटल-रेस्टोरेंट में गंदगी की सूचना पर निरीक्षण को पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को एक रेस्टोरेंट में बन रही सब्जी में तिलचट्टा (कॉकरोच) मिला। वहीं कच्ची सब्जी भी सड़ी मिली। उन्होंने रेस्टोरेंट को सील करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मल्लीताल क्षेत्र में बगैर अनुमति लगाए जा रहे टावर मामले में संबंधित पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं ऊर्जा निगम कर्मियों के शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश को दिए।
सोमवार को कुमाऊं आयुक्त रावत मल्लीताल क्षेत्र के निरीक्षण को पहुंचे। यहां गोलघर क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर उतारने को मजूदर लगे थे। टावर उतारने को ऊर्जा निगम की ओर से मजदूर उपलब्ध कराने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद वह गाड़ी पड़ाव क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में सफाई का जायजा लेने पहुंचे। दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिली। दाल में कीड़े तैरने के साथ ही फफूंदी लगी मिली। काटी सब्जी में तिलचट्टा देख आयुक्त भड़क गए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। वहीं मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेस्टोरेंट सील कर संचालक फराह खान का चालान कर आटे व पनीर के सैंपल भरे। पुलिस ने 10 दुकान संचालकों का चालान किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

