भवाली में बैठक कर 2968 रोडवेज कर्मियों को संगठित करने का संकल्प

ख़बर शेयर करें

भवाली। फरसौली रोडवेज कार्यशाला में मंगलवार को उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष चन्द्रकान्त की अध्यक्षता में बैठक की गई। वक्ताओं ने कहा कि 2968 रोडवेज कर्मचारियों को जल्द संगठित करने का संकल्प है। कर्मचारियों के हित के लिएप्रांत से जो भी कदम उठेगा शाखा के कर्मी पूर्ण सहयोग करेंगे। छुटी हुई जगहों में जल्द शाखा का गठन किया जाएगा। कर्मचारियों के हित के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। सभी संगठनों से सहयोग मांगा जाएगा। सभी मिलकर कर्मचारियों के लिए लड़ेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगवाल, प्रदेश मंत्री दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष पंकज भट्ट, मनोज जोशी, कैलाश चन्द्र, हरजीत सिंह, चन्द्रपाल, जगदीश जोशी, कमलेश आर्या, मनोज कुमार, महेश चंद्र, नदीम खान, जोगेंद्र सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page