बेतालघाट ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ख़बर शेयर करें

गरमपानी/बेतालघाट – बेतालघाट विकासखंड में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ब्लॉक के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर संविधान के प्रति आस्था और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
बेतालघाट ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख अंकित साह द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। वहीं कैची धाम तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी मोनिका द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।
शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली में पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी.सी. गोरखा, राजकीय इंटर कॉलेज ऊँचाकोट में शीलू कुमार तथा खैरना में ग्राम प्रधान उषा पिनारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण शामिल रहे। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page