सिरोड़ी गाँव के रास्ते में गिरे पेड़ वन विभाग ने हटाएं

ख़बर शेयर करें

भवाली। मूसलाधार बारिश का कहर लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। नदी नालों के बाद पेड़ भी गिरने लगे हैं। मंगलवार को सिरोड़ी ग्राम सभा में गांव के रास्ते में चार चीड़ के पेड़ गिरने से स्कूली बच्चों, बाजार दूध सब्जी ले जा रहे ग्रामीणों के लिए पेड़ मुसीबत बन गए। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को पेड़ गिरने की सूचना दी। तत्काल टीम भेज कर पेड़ों को रास्तों से हटवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया कि वन विभाग की मुस्तेदी के चलते पेड़ों को समय से हटाया जा सका। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से चार चीड़ के पेड़ गिर गए थे। जिससे स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। पेड़ हटाने के बाद रास्ता खुल सका।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page