हाईकोर्ट के आदेश के बाद खैरना में खुद हटाया अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें

हाईकोर्ट के आदेश के बाद गरमपानी खैरना में लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। सोमवार को खैरना मुख्य बाजार से 15 से अधिक लोगों ने खुद अतिक्रमण खाली करने शुरू कर दिए हैं। कैंची तक सड़क किनारे अस्थाई खोखे लोगों ने छोड़ दिए हैं। प्रशासन 16 अगस्त से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश

हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले में प्रशासन ने हर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। भवाली से खैरना के बीच अब तक 300 से अधिक अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। जिसमें कई भवनों के साथ ही दुकानें व अस्थाई फड़ तक शामिल हैं। ऐसे में नुकसान से बचने को लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण तोड़ने शुरू कर दिए हैं। खैरना से कैंची के बीच कई लोगों ने अपने फड़ खाली कर दिए। कोश्या कुटोली के एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में स्थापित हो 101 फीट ऊंचा तिरंगापर्यटन नगरी की पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई, राष्ट्रीय पर्वों पर बन सकेगा प्रमुख आयोजन स्थल
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page