भवाली। कैंची धाम में हर दिन हजारों की संख्या में पहुँचने वाले श्रद्धालुओ सिलसिला जारी है। वही क्षेत्र में आये दिन रेडी फड़ लगा रहे लोगो की तादाद बढ़ रही है। जिससे सड़क में वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है। पूर्व में पुलिस व स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर सड़क किनारे रेडी लगा रहे लोगो को हटवाया था। लेकिन फिर सड़क किनारे अतिक्रमण कर रेडी लगा दी गई। स्थानीय व्यापारी भुवन तिवारी ने बताया कि पूर्व में सड़क किराने दुकान लगाकर सामान बेच रहे 30 लोगो को पुलिस के साथ मिलकर हटवाया गया था। यहां भीड़ होने से घण्टो जाम में लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने बताया कि फिर रेडी फड़ लगाकर अतिक्रमण कर रहे लोगो को हटवाया है। जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके। कहा व्यापारी हर हफ्ते सफाई कर रहे हैं, रेडी फड़ वाले सड़क किनारे दुकान लगाकर गंदगी फैला रहे है। हटवाने के बाद फिर रेडी लगाई जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

