-कैंची में रेड़ी फड़ो से लगता था लंबा जाम
-रेड़ी फड़ लगे तो अब होगी कार्रवाई
भवाली। विश्व।प्रसिद्ध कैंची धाम नीब करौरी महाराजनक दर्शन को आने वाले भक्तों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। भीड़ के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन जल्द पार्किंग व सौंदर्यकरण, पाथ वे बनाकर निर्माण करने जा रहा है। लेकिन धाम में भीड़ बढ़ने से रेड़ी, फड़, व मांगने वालों की भीड़ भी बड़ गई थी। रेड़ी फड़ सड़क किनारे लगने से जाम की समस्या पैदा हो रही थी। और सड़क किनारे गंदगी का अंबार लग रहा था। बुधवार को पुलिस, व्यापारियों व स्थानीय लोगो ने मिलकर 30 रेड़ी फड़ से अतिक्रमण करने वालों को हटवाया। साथ ही क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया गया। पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी ने कहा कि देश विदेश से पर्यटक है रोज हजारो की संख्या में दर्शन को आ रहे हैं। रेड़ी फड़ वालों से जाम व गंदगी का अंबार लग रहा था। कहा सप्ताह में हर बुधवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कैची आने वाले श्रद्धालुओं से साफ सफाई रखने की अपील की है। कैची चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी ने बताया कि रेड़ी वालों से लगातार जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। व्यापारियों व स्थानीय लोगो के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटवाया गया है। कहा कि आगे से कोई अतिक्रमण करता दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, विक्रम तिवारी, हर्षित तिवारी, हिमांशु कनवाल, कुनाल तिवारी, डूंगर सिंह बिष्ट, बाबू लाल, धीरज तिवारी, भुवन तिवारी, मुकेश तिवारी, पूर्व प्रधान पवन कुमार, गिरीश तिवारी, रमेश किरौला, योगेश किरौला आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

