धारी में भी डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद, मनाई जयंती

ख़बर शेयर करें

विकास खण्ड धारी में धूमधाम से मनायी गयी अम्बेडकर जयन्ती ।
धारी। विश्वरत्न बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से विकास खण्ड सभागार ,धारी में मनायी गयी।
सर्वप्रथम बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण कर ,दीप प्रज्ज्वलित किया गया और वंदना की गई।
क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं ने मांगल गीत के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
ब्लॉक प्रमुख धारी औऱ चेलि ब्वारी समिति की अध्यक्ष आशा रानी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन वृत पर व्यापक प्रकाश डाला । उन्होंने बाबासाहब द्वारा समाज के वंचित वर्ग औऱ महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
मुख्य अतिथि नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष आदरणीय मुकेश बोरा जी द्वारा बाबासाहब के जीवन और उनके भारतीय समाज विशेषकर समाज के कमजोर वर्ग और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला । विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप बिष्ट जी द्वारा बाबासाहब के जीवन संघर्ष ,उनके संविधान निर्माण में योगदान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुनिगॉव और महिला मोर्चमण्डल अध्यक्ष सरोज आर्य ग्राम प्रधान जलना विनोद कुमार ,ग्राम प्रधान मझेड़ा लाल सिंह बिष्ट , ग्राम प्रधान बुरांशी और युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चंदन बिष्ट ,ग्राम प्रधान पोखराड कमल बिष्ट , क्षेत्र पंचायत सदस्य चौखुटा चन्दन बिष्ट , क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद ,खंड विकास अधिकारी जगदीश चन्द्र पंत ,सहायक खण्ड विकास अधिकारी दिनेश जोशी , युवा कल्याण अधिकारी राजदीप पंत भाजयुमो जिला मंत्री विवेक डंगवाल जी ,अनु मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र नानू साधन सहकारी समिति ओखलकांडा अध्यक्ष गणेश कुलोरा , ग्राम प्रधानप्रतिनिधि सलियाकोट सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमार शोभा लोधियाल ,,पिंकी बिष्ट , नंदी देवी ,गुड्डी बिष्ट ,गीता बिष्ट जी ,आँचल लालकुआं से लाल सिंह बिष्ट ,कमल बेलवाल , वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार ,सजंय कुमार , किशोर कुमार ,सहित समस्त रेखीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी और मातृशक्ति उपस्थित थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page