अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया याद

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। माल्यार्पण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में बाबा साहब आम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पॉलिका हॉल में बाबा साहब की मूर्ति में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शो पर चलने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया।
वही सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मुनिराज वाल्मीकि,पॉलिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, तरुण जोशी, पंकज अद्वेती, प्रकाश आर्य, खष्टी बिष्ट, जगन्नाथ प्रसाद, जानकी आर्या, मुकेश कुमार डी एन आर्या, जुगल मठपाल आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page