भवाली में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया याद

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 136 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कर शुरू किया गया। विस्टा होटल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पाल, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन दिनेश चंद्र सिंह रावत, व राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक रहे। निबंध प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के त्याग और बलिदान व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद इला पंत ने पंडित पंत के जीवन पर उनके बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुत्रवधू इला पं पूर्व सांसद एवं पंडित पंत के पौत्र सुनील पंत, कार्यक्रम संयोजक खजान भट्ट, पंकज अद्वैती, मोहन बिष्ट, उमा पठलनी, खष्टी बिष्ट, कैलाश सुयाल,जुगल किशोर मठपाल,लवेंद्र, धीरज पठलनी, आशुतोष चंदोला, पवन भाकुनी, मोहम्मद जावेद, कंचन सुयाल, गौरव पंत, संजय लोहनी, कंचन साह,प्रगति जैन,सीमा बर्गली, भगवती सुयाल,वर्षा आर्य, दयाल चंद्र आर्य, संजय जोशी, तरुण जोशी, नरेश पांडे रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page