भवाली। जन सरोकारों से जुड़े चिपको आंदोलन समेत राज्य आंदोलन की लड़ाई में अपनी कविता और गीत से जान फूंक देने वाले गिरीश तिवारी गिर्दा की 13 वी पुण्यतिथि की प्रथम बेला पर लोक संस्कृति व रंग कर्म से जुड़े लोगों ने उन्हें याद किया। पॉलिका बैंकट हॉल कार्यक्रम में एन्ड्रूज स्कूल प्रधानाचार्य मार्क मेडली मुख्य अतिथि रहे। आयोजक वृजमोहन जोशी, तरूण जोशी ने प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को गिर्दा की कहानियां रचनाओं के बारे में स्कूली छात्र छत्राओं को बताया। वक्ताओं ने अपने विचार रख गिर्दा के जीवन व गीतों रचनाओं पर चर्चा की। आयोजक बृजमोहन जोशी ने कहा अगले वर्ष से इसे भवाली में भव्य रूप से किया जाएगा। इस वर्ष प्रदर्शनी लगाकर गिर्दा की रचनाओं गीतों के बारे में बच्चों को बताया गया है। एन्ड्रूज, गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज, यु ए पब्लिक स्कूल के छात्र छत्राओं ने गिर्दा के बारे में जाना।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, संजीव भगत, दिनेश उपाध्याय, तरूण जोशी, वृजमोहन जोशी, लाल सिंह चौहान, गणेश पाण्डे, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

