भवाली। नैनीताल रोड स्थित एक सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा में माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष पर अपने विचार व्यक्त किए। उसके बाद कार्यकर्ताओ ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा में एकत्रित होकर मॉल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया ।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य हरिशंकर कंसल, अतुल साह, मानवेन्द्र साह, राजेंद्र लाल साह, धनी दुमका, लक्ष्मी नेगी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर कांग्रेस कंचन सुयाल, महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी, दयाल आर्य, पुष्पेश पाण्डे, सुजान सिंह रजवार, पंकज आर्य, हरेंद्र आर्य, महिला अध्यक्ष जानकी आर्य, रम्भा साह, तुलसी बिष्ट, सुमन आर्या, ममता पंत, लीला अधिकारी,।अनीता आर्य, अंजू चौधरी, पीयूष नेगी, योगेश कुमार, सददा मियाँ, भगवत् प्रसाद, मोहन आज़ाद आदि लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

