भवाली में म्येरि पछ्याण पुस्तक का हुआ विमोचन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रामलीला मैदान में सोमवार को श्यामखेत निवासी गिरीश चन्द्र बहुगुणा उत्तरांचली की म्येरि पछ्याण पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रही। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक घनश्याम सिंह बिष्ट रहे। गिरीश चन्द्र बहुगुणा ने कहा कि पुस्तक का आधार भवाली है। कुमाऊ की विलुप्त होती जागर, श्राद्ध, पकवान, फल आदि 48विषय मे कविताओं को पिरोया गया है। उन्होंने नगर के तरुण जोशी को प्रेरणास्रोत कहा। कहा कि युवाओं को इस पुस्तक से नया मार्गदर्शन मिलेगा। विलुप्त हो रही पारम्परिक चीजो को पुस्तक के माध्यम से बताया गया है। वही स्थानीय लोगो ने गिरीश चन्द्र बहुगुणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तरुण जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, जुगल मठपाल, नरेश पाण्डे, प्रकाश आर्या, खष्टी बिष्ट, आशुतोष चन्दोला, दयाल आर्य, बालम सिंह मेहरा आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page