रेड अलर्ट, सोमवार को विद्यालय आंगनबाड़ी में रहेगी छुट्टी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 20 जुलाई 2025 – भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page