देहरादून। भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज 21 जुलाई, 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 22.07.2024 को जनपद नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/ नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने
की सम्भावना है। तत्कम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 22 की छुट्टी कर दी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

