ग्राम प्रधान सेना में हुए भर्ती, पद छोड़ा

ख़बर शेयर करें

चम्पावत के मौराड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान हरीश चंद्र जोशी दूसरी बार सेना में भर्ती हो गए हैं। इस वजह से अब उन्होंने प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। बाराकोट व चम्पावत विखं में अब प्रधान के तीन पद खाली हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

मौराड़ी के प्रधान हरीश जोशी ने बताया कि वह साल 2002 में कुमाऊं की 2-रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। तकरीबन 17 साल 27 दिन की सेना में सेवा देने बाद सितंबर 2019 में वह सेवानिवृत्त हुए। जिसके बाद इसी साल गांव के लोगों के कहने पर उन्होंने पंचायती चुनाव लड़ा। ग्रामीणों के विश्वास और साथ के कारण वह मौराड़ी के प्रधान बन गए। पिछले साल सिंतबर में सेना की पर्यावरण यूनिट की 130 टीए में भर्ती हो गए। वह तीन भाई और दो बहनें हैं। हरीश के दो बच्चे और पत्नी के साथ चम्पावत में रहते हैं। हरीश ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को इस्तीफा दिया है। हरीश ने भर्ती होने के बाद पिथौरागढ़ कासनी स्थिति कैंट एरिया में ज्वाइन कर लिया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page