नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा, जिलाधिकारी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 18 अगस्त 2026 सूवि।

विगत वर्ष क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफ लाइन है और आमजन की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भव्य भंडारे के साथ नंदा देवी महोत्सव का समापन

उन्होंने कहा कि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ हों इसके दृष्टिगत टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराकर विशेषज्ञता के आधार पर नया डिजाइन तैयार किया गया है।

वर्तमान में कार्य में गुणवत्ता और तीव्रता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 122 एंकर लगने थे जो पूर्ण लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है, 51 में से 36 पाइलिंग हो गई है। इसके पश्चात स्लैब का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में वाहन से 107 टिन लीसा बरामद

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य टिकाऊ हो, गुणवत्ता के साथ हो और निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page