भवाली। भवाली देवी मंदिर में मंगलवार को आचार्य व्यास कैलाश चंद्र सुयाल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्य ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को भवाली देवी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागिता कर सकें।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद चंदोला, प्रवीण कपिल, प्रमोद बिष्ट, यू.एस. सिजवाली, नारायण बाबा, तन्नू, विनय गोस्वामी, भास्कर वर्मा, अंकित सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

