हल्द्वानी। नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज रविवार को प्रशासन ने हल्द्वानी में छापे मारे। सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों और दूध डेरी में छापा मारा तो वही नगर निगम ने पॉलिथीन को लेकर छापेमारी की दिनभर की गई छापेमारी में शहर भर में कई कार्रवाई की गई है।
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित हो रहे झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापेमारी कर कार्यवाही की हैं। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अगवाही में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए सील करने की कार्यवाही की और झोलाछाप डॉक्टरों को चेतावनी दी कि वह कहीं पर भी दवाइयां नहीं देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

