सलड़ी में रावत रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

रावत रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, स्थानीय लोगों में उत्साह

भीमताल। भीमताल–हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास स्थित रावत रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

रेस्टोरेंट के संचालक नीरज रावत ने बताया कि यात्रियों और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ व गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। रेस्टोरेंट में पर्वतीय व्यंजनों के साथ-साथ उत्तर भारतीय भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित ने किया राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत

उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने नए रेस्टोरेंट के शुरू होने का स्वागत किया। उनका कहना था कि सलड़ी क्षेत्र में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे यह रेस्टोरेंट काफी हद तक पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रामलीला कमेटी ने जताया जनता का आभार, देवी मंदिर में होगा तिलपात्र और भंडारा

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page