भवाली टैक्सी यूनियन के उपकोषाध्यक्ष बने रवि कुमार

ख़बर शेयर करें

भवाली। टैक्सी वाहन स्वामी एवं चालक एसोसिएशन भवाली की बैठक में सर्वसम्मति से रवि कुमार को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जताई। यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और टैक्सी चालकों व वाहन स्वामियों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि रवि कुमार अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे यूनियन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। यहां अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, षष्टि बल्लभ, प्रताप सिंह बिष्ट, सतीश चंद्र, विपिन सनवाल, पवन कुमार ने शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page