नैनीताल के रातिघाट का जवान जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रातिघाट ग्राम हली निवासी संजय बिष्ट भी शहीद हो गए। शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। आस पास व रिश्तेदारों का उनके घर मे ताता लग गया। हर कोई परिवार का हौसला बढ़ाने पहुँचा। संजय बिष्ट के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी भर्ती हुआ था। कल रात ही परिवार से फोन पर बात हुई थी। 15 दिन पहले ही घर से संजय वापस गया था। परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीता बिष्ट है। उन्होंने बताया कि संजय की अभी शादी नही हुई थी। कहा खबर मिली थी कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कहा घायल होने पर इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page