राष्ट्रीय लोकदल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सोमवार को आरटीओ रोड़ स्थित एक हॉल में राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत मुख्य अतिथि रहे। लोकदल जिलाध्यक्ष कल्पित मेहरा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें सर्वसहमति से पूर्व सैनिक विरेन्द्र गिरी गोस्वामी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष कल्पित मेहरा ने जिले को मजबूत करने के लिए जिला महासचिव की जिम्मेदारी पूर्व सैनिक दीपक आर्या व भीम सिंह मेहरा, सुषमा गोस्वामी, प्रभात पाठक को दी है। जबकि अमित रावत, पंकज आर्या, प्रमोद जोशी, मनीष आर्या, हरि कृष्ण पटवाल को जिला सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही मजीद अली, राहुल डिंगरा, अमन कुमार, मोहित नयाल, हिमांशु पांडे, संतोष पलड़िया, मुकुल नरवान, सुमित मलिक, आदित्य चौंयाल, राहुल कुमार, राहुल आर्या को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री और प्रदेश कार्यालय प्रबंधक अभिनव त्यागी आदि रहे। सभी ने लोकदल को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page