नववर्ष 2026, मकर संक्रांति, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस पर रामनगर टैक्स बार ने दी शुभकामनाएँ

ख़बर शेयर करें

रामनगर।
रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन पांडे एवं उपसचिव एडवोकेट मनु अग्रवाल ने नववर्ष 2026, मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर टैक्स बार से जुड़े सभी सदस्यों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि नववर्ष नई आशाओं, नई ऊर्जा और नई उपलब्धियों का प्रतीक होता है। यह वर्ष सभी के लिए तरक्की, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी कामना है। मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे पर्व हमें मेहनत, प्रकृति और परंपराओं के महत्व का संदेश देते हैं तथा समाज में सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के संविधान, लोकतंत्र और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्री पूरन पांडे और श्री मनु अग्रवाल ने सभी कर पेशेवरों से अपील की कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page