₹10 हजार के इनामी लुटेरे को रामनगर पुलिस और SOG ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा
तमंचे की नोंक पर लूट की घटना में था वांछित, तीन साथी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
रामनगर। नैनीताल पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी बदमाश को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस और SOG नैनीताल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल को दबोचा।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को हाथीडगर क्षेत्र में साहिल और उसके साथियों ने स्कूटी से पीछा कर सुरजीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय, मालधन चौड़ के वाहन को रोक लिया था। आरोप है कि तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

