भवाली में राम जन्म के साथ रामलीला शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार देर शाम को नगर की आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा पालिका मैदान में रामलीला का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कमेटी के सदस्यों ने विधिवत तरीके से भगवान राम की पूजा कर रामलीला के मंचन की आज्ञा ली। फिर रात्रि आठ बजे अतिथि राजा साह, राजेन्द्र प्रसाद कपिल द्वारा गणेश भगवान की आरती की गई। जिसके बाद भगवान राम का जन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ो दर्शक नगर पालिका मैदान में पहुंचे। दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद उठाया।
भगवान श्री राम जी का जन्म उसके पश्चात मुनि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को वन में जाने की आज्ञा दी गई वन में भगवान श्री राम द्वारा ताड़का का वध किया गया उसके पश्चात भगवान श्री रामद्वारा अहिल्या का उद्धार किया गया उसके पश्चात पुष्प वाटिका का दृश्य दिखाया गया व गौरी पूजन का दृश्य दिखाया गया उसके पश्चात प्रथम दिवस की रामलीला का समापन किया गया
प्रथम दिवस की रामलीला में मुख्य अतिथि राजा लाल शाह
व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद कपिल व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल कर रामलीला का शुभारंभ किया गया
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन बिष्ट, कोषाध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल, उपाध्यक्ष नरेश पांडे, नंदन सुयाल, संजय जोशी, एल डी पालीवाल, प्रकाश आर्य, भगत सिंह नेगी, कुंदन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page