रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें
  • सांसद अजय भट्ट ने किया रामगढ़ में बागान का निरीक्षण

भवाली। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास तेज़ हो गए है। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण किया। विकास कार्यों की जानकारी ली। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को नई तरह की अनुभवात्मक यात्रा का अवसर मिलने के साथ ही यह स्थानीय लोगों के अवसर व रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। बताया कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर 5 करोड़ से अधिक लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है। जिसके तहत न केवल पर्यटकों को सेब के बागीचों की सैर का सुखद अनुभव करने को मिलेगा बल्कि किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और पर्यटकों के लिए आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जो क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देने के साथ ही कृषि आधारित स्वरोजगार को भी मजबूती देगा। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, शिवांशु जोशी, रवि नयाल, प्रदीप ढेला, भारत भूषण, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, शुभम कुमार, उद्यान अधीक्षक सरस्वती बृजवाल एडीओ विपिन चंद्र अग्रवाल रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page