रामगढ़ देवद्वार विद्यालय बन्द हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

ख़बर शेयर करें

-ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी

भवाली। रामगढ़ में विद्याल को बंद नही करने को लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र प्रेम पथिक के नेतृत्व में प्रकृति प्रेमी जगदीश चन्द्र जीतू, ऋषभ कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के देवद्वार विद्यालय को यथास्थित रखकर शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। विद्यालय में भियालगाव, सुरालगाव, बड़ेत, किलोर, बजूठिया, ध्वेती, सीमायल, सिनौली, हरीनगर आदि गांवो के बच्चे पढ़ते हैं। जनप्रतिनिधियों ने देवद्वार विद्यालय के नथुवाखान मर्ज होने पर नाराजगी जताई, कहा सरकार अगर इस विद्यालय को नथुवाखान विद्यालय में मर्ज करेगी तो समस्त जनप्रतिनिगण एवं क्षेत्र की समस्त जनता इसका खुकर विरोध कर आन्दोलन करने को बाध्य होगे जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page