भवाली। नगर पालिका परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के तहत रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, ईओ सुधीर कुमार ने पॉलिका भवन के जीर्णोद्धार पर पूजा अर्चना कर पाठ शुरू किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामायण पाठ से पूर्व पंडित मुकेश तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने यजमान पंकज जोशी एवं निर्मला जोशी को संकल्प दिलवाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। नगर पालिका में आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

