रामगढ़ रातिघाट मोटर मार्ग के लिए होगा आंदोलन

ख़बर शेयर करें

भवाली। मूसलधार बारिश से जहां क्षेत्र की सभी सड़के गड्डो से पट गई है। वही रामगढ़ रातिघाट मोटर मार्ग में 2021 से आई आपदा के बाद से गड्ढे पड़े हैं। सड़क जगह जगह धस गई है। जिसको लेकर झुतिया ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से दो सालों से सड़क के गड्ढे भरने की गुहार लगाइ जा रही है। पूर्व में रेता डालकर विभाग ने पल्ला झाड़ लिया था। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में जीवो की लाइन जे सीबी से डाली गई। जिससे गाँवो के कई मकानों को खतरा बना हुआ है। पिछले दिनों बारिश से जहां हली गाँव मे आपदा आई है। अब अन्य ग्रामीणों को भी डर सताने लगा है। सड़क से 5 हजार रामगढ़ परिवार लाभान्वित होते हैं। गाँव मे लोग सब्जी, फल का कारोबार कर आय कमाते हैं। सड़क में गड्ढे होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ वार्ता की गई है जल्द आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page