नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली रैली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश पहुंचकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर में 25 करोड़ की लागत की योजना से बनने वाले शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया। वहीं नकल विरोधी कानून लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में नकल विरोधी कानून के समर्थन में बाइक रैली निकाली। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद मैदान से शुरू हुई बाइक रैली हरिद्वार रोड से होते हुए कोयल घाटी पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नकल विरोधी कानून लागू करने पर आभार जताया। लोगों ने कहा कि यह कानून युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कानून है। दूसरे राज्यों के लिए भी यह कानून एक नजीर पेश कर रहा है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री लगातार स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी कैडेटों को जंगल सर्वाइवल और भारतीय सेना भर्ती की दी गई जानकारी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page