भवाली में आईटीआई में प्रवेश के लिए निकाली रैली

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के लिए मंडलीय कुमाऊँ संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल व सहायक निदेशक निश्चल जोशी ने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर प्रवेश लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही प्रशिक्षण से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
कुमाऊँ संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि आइटीआई का लाभ दिलाने के लिए रैली निकालकर व जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगो को प्रवेश के लिए कहा जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किस प्रकार उच्य कौशल प्राप्त हो सकता है। जीएसटी योजना का लाभ ले सकता है। 10 पास करने के बाद दो साल का आईटीआई कोर्स करने से इंटर मीडिएट के समान मान लिया जाता है। उन्होंने प्रवेश लेकर रोजगार से जुड़ने की अपील की। इस दौरान प्रधानचार्य विनोद कनार्टक, भुवन सोराड़ी, योगेश भट्ट, जानकी देवी, भाष्कर, राजेश आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page