राखी बाधने से पहले भाई की मौत, कारण आपके उड़ा देगा होश

ख़बर शेयर करें

जरा सी लापरवाही ने एक किशोर की जान ले ली। लेटे-लेटे रसगुल्ला खाने से एक युवक की मौत हो गई। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में एक 17 वर्षीय किशोर की गले में रसगुल्ला फंसने से दुखद मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव में 17 वर्षीय अमित सिंह अपने घर में बेड पर लेटे हुए मोबाइल देखते हुए रसगुल्ला खा रहा था। इसी दौरान रसगुल्ला उसके गले में फंस गया, जिससे वह तड़पने लगा। घटना के समय घर पर केवल अमित के चाचा रोहिणी सिंह मौजूद थे। उन्होंने तुरंत अमित के गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

गांव के लोगों की मदद से अमित को नजदीकी निरामय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है, क्योंकि अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

रोहिणी सिंह ने बताया कि वह तीन महीने बाद काम से लौटे थे और सुबह अमित गालूडीह स्टेशन से मिठाई लेकर घर पहुंचा था। वह पलंग पर लेटे हुए मोबाइल गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था, जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

घटना के समय अमित के पिता सुजीत सिंह बांकी पंचायत गए हुए थे, और उसकी मां उर्मिला सिंह भी घर पर नहीं थीं। अमित की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा है। अमित की एक छोटी बहन भी है, जो उसे सोमवार को राखी बांधने वाली थी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page