छापेमारी:: चार मेडिकल स्टोर किये सील

ख़बर शेयर करें

औषधि विभाग की टीम ने रविवार को राजपुरा और वनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान पांच मेडिकल स्टोर की जांच की गई। इनमें से चार में अनियमितता मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया।औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि वनभूलपुरा क्षेत्र में द कैमिस्ट मेडिकल स्टोर, नैनी मेडिकल स्टोर, न्यू लाइफ केयर मेडिकल व आइसा मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

आइसा मेडिकल स्टोर को छोड़ कर अन्य तीनों में लाइसेंस और दवाओं की ब्रिक्री में अनियमितता मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया। इसके अलावा राजपुरा क्षेत्र में परी मेडिकोज में अनियमितता मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया है। टीम ने सभी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने स्पष्ट किया कि अवैध दवाओं की बिक्री और नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, वनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी और उनकी टीम मौजूद रही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page