राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला -मंत्री कैड़ा

ख़बर शेयर करें

धारी।
​उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। मंत्री कैड़ा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन एस ए ) और उत्तराखंड के वीर सपूत श्री अजीत डोभाल पर की जा रही अमर्यादित और अभद्र टिप्पणियां केवल एक व्यक्ति विशेष पर हमला नहीं हैं, बल्कि यह देवभूमि उत्तराखंड के गौरव, स्वाभिमान और जन-भावनाओं पर सीधा आघात हैं।
​’राष्ट्रीय सुरक्षा में जीवन खपाने वाले सपूत का अपमान बर्दाश्त नहीं’
​पत्रकारों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री अजीत डोभाल किसी राजनीतिक पद से नहीं, बल्कि अपनी दशकों लंबी निस्वार्थ राष्ट्रसेवा और अदम्य साहस से पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित ऐसे महान सपूत पर घटिया टिप्पणी करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस की राजनीति में देश की रक्षा करने वालों के सम्मान की कोई जगह नहीं बची है।
मंत्री कैड़ा ने कहा एसआईआर (एस आई आर ) मुद्दे पर कांग्रेस कर रही झूठ कीराजनीति ​प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री कैड़ा ने विशेष निवेश क्षेत्र (एस आई आर ) को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे बयानों को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को देखकर बौखला गई है और राज्य के विकास कार्यों में रोड़े अटकाने के लिए केवल “झूठ और डर की राजनीति” का सहारा ले रही है।
​विकास और रोजगार के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
​कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, औद्योगिक विकास, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की नीतियां जनहित को प्राथमिकता देकर बनाई जा रही हैं।
​अंत में उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे विपक्ष के इस दुष्प्रचार और भ्रामक बयानबाजी में न आएं, क्योंकि उत्तराखंड की जनता अब पूरी तरह जागरूक है और राज्य में हो रहे निरंतर विकास कार्यों पर विश्वास रखती है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page