जल्द सड़क सुधारों, नही तो हो जाओगे सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए अधिकारियों को 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। काम पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अफसरों व इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।

सीएम ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक में कहा कि सड़कों को 30 नवंबर तक हर हाल में गड्ढा मुक्त किया जाए। सीएम ने सचिव लोनिवि और अन्य सर्कल अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को भी कहा। साथ ही स्मार्ट सिटी व आतंरिक सड़क मार्गों का काम भी युद्धस्तर पर करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में रात में सड़कें बनाने का काम तेजी से करें। इनकी गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को सचिव लोनिवि को नोडल अधिकारी बनाया गया है। धामी ने कहा कि सुनिश्चित करें कि जहां भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहां बैरिकेडिंग लगें। विशेष ध्यान दें, कार्यों के चलते लोगों को आने-जाने में अनावश्यक दिक्कत न हों। डिवाइडर, रिफ्लेक्टर, साइनेज लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

 मुख्यमंत्री सड़कों की स्थिति का जायजा लेने को कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। जिलों के भ्रमण के दौरान वे सड़कें गड्ढ़ामुक्त होने से लेकर उनकी गुणवत्ता भी चेक करेंगे। सीएम ने बैठक में अफसरों को साफ हिदायत दी कि जहां भी लापरवाही पाई गई, वहां मौके पर ही इंजीनियर सस्पेंड किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page