पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने पुलिसकर्मी पर मारपीट और गाली गलौज का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी ने मुक्तेश्वर पुलिस के एक सिपाही पर ड्यूटी के दौरान मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी नैनीताल से करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में गोकुल सिंह नयाल पुत्र चंदन सिंह नयाल, निवासी ग्राम संतबुंगा दुत्कानेधार ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग खंड नैनीताल में कार्यरत है। अपनी ड्यूटी के दौरान वह किमी संख्या 26 में दीवार की जीपीएस फोटो खींच रहा था। इसी दौरान मुक्तेश्वर पुलिस के एक सिपाही का वाहन भी किमी संख्या 26 पर खड़ा था। आरोप है कि जीपीएस फोटो खींचने के दौरान पुलिस सिपाही ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। कर्मचारी का कहना है कि वह जीपीएस फोटो अपने अधिकारी को भेज रहा था, तभी पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फोटो मिटा दी। पीड़ित कर्मचारी ने एसएसपी से मामले की जांच कर संबंधित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मामूली बहस हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में छात्रों से अभद्रता और गाली गलौज के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page