उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसा टनकपुर का पुष्कर

ख़बर शेयर करें
  • छीनीगोठ का पुष्कर ऐरी दो माह पूर्व घर से गया था उत्तरकाशी
  • मां-बाप ने सीएम ने जल्द बेटे को सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई
  • बेटे की सुरंग में फंसने की सूचना मिलते ही परिजन उत्तरकाशी गए

टनकपुर, संवाददाता। उत्तरकाशी के सिलक्यारा चारधाम सड़क परियोजना (ऑलवेदर रोड) की सुरंग में टनकपुर का एक युवक भी फंसा है। 80 घंटे बाद भी युवक समेत अन्य लोग सुरंग में फंसे हुए हैं। युवक के परिजन काफी चिंतित हैं। बेटे के सुरंग में फंसने की जानकारी मिलने के बाद परिजन उत्तरकाशी रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

टनकपुर के छीनीगोठ गांव निवासी पुष्कर ऐरी (22) पुत्र राम सिंह ऐरी उत्तरकाशी के सिलक्यारा की सुरंग में फंसा हुआ है। युवक के मामा महेंद्र सिंह ऐरी ने बताया कि दो माह पूर्व ही उनका भांजा पुष्कर अपने घर छीनीगोठ आया था। बताया कि वह उत्तरकाशी में ही ऑलवेदर परियोजना में मजदूरी का काम करता है। युवक के परिजनों की उससे आखिरी बार बात दिवाली से एक दिन पहले हुई थी। तब से उनके परिजनों की उससे बात नहीं हुई है। बताया कि युवक के सुरंग में फंसने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार शाम कंपनी के मैनेजर से परिजनों की फोन पर बात हुई है। जिन्होंने युवक के सही सलामत होने की बात कही है। युवक के सुरंग में फंसने की सूचना मिलते ही परिजन उत्तरकाशी रवाना हो गए हैं। युवक के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

दोस्त ने कहा दिवाली में घर जाते हैं

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

टनकपुर। टनकपुर के छीनीगोठ गांव निवासी पुष्कर ऐरी का दोस्त सचिन जोशी भी उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में मजदूरी का काम कर रहा था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। सचिन ने बताया कि उसने दिवाली में पुष्कर से घर जाने की बात कही थी, लेकिन पुष्कर ने किसी कारणवश मना कर दिया। वह दिवाली के लिए पहले ही घर आ चुका है। पुष्कर भूस्खलन होने के बाद सुरंग में फंस गया। परिजनों ने सीएम पुष्कर धामी से रेस्क्यू कर युवक और सभी 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page