-2019 में थलाड़ी में मजदूरों ने बनाया था पुल
-ठेकेदार द्वारा रुपया नही मिलने से परेशान थे मजदूर
भवाली। मजदूरों के पुल निर्माण का रुपया नही देने पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में शिनवार को मजदूरों ने लोक निर्माण विभाग भवाली में अधिकारियों को घेराव किया। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा के थलाड़ी पुल पर 2019 में जिन मजदूरों ने काम किया था उनका सोषण कर 11 लाख रुपया ठेकेदार व विभाग की मिलीभगत से नही दिया गया है। हमने कागजो के साथ विभाग को साक्ष्य दिखाए है। कहा कि अगर 30 मई तक अगर महिलाओं मजदूरों का 11 लाख रुपया नही दिया गया तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। कहा संबंधित ठेकेदार एई जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। कहा किसी अधिकारी ने फोन नही उठाया जिससे मजबूरन कार्यालय आना पड़ा है। मजदूरों ने पसीना बहाकर थलाड़ी पुल बनाया लेकिन उनका रुपया नही देकर मानसिक उत्पीडन किया गया है। कहा मिलीभगत ठेकेदार विभाग की मिलीभगत से अब तक मजदूरों को रुपया नही मिला है।
अधिशासी अभियंता मोहन तिवाड़ी ने बताया कि ठेकेदार से बात की गई है। जल्द मजदूरों का पैसा दिलवाया जाएगा। इस दौरान दीपक सिंह ठठोला, इंदर सिंह रावत, नरसिंह ठठोला, किशन सिंह ठठोला, रमेश सिंह रावत, चन्दन सिंह सिजवाली, विक्रम सिंह, बची सिंह रेकुनी, पंकज सिंह रावत, कौरव सिंह ठठोला, चतुर सिंह मेहरा, गोधन सिंह, कमल सिंह ऐड़ी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

