कालाढूँगी में 18जूलाई को लगेगा जनकल्याणकारी शिविर

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी में 18 जुलाई को लगेगा जन कल्याणकारी शिविर, विभागीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी

धारी/कालाढूंगी। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत 18 जुलाई 2026 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले में संचालित विकास कार्यों तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page