एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
भवाली/नैनीताल। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार की दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा, जिला मंत्री प्रगति जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल, शिवांशु जोशी, उज्ज्वल तथा अन्य उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रेरणादायी प्रयास है।
उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page