कैंची धाम पार्किंग के पहले लेंटर पर प्रांतीय व्यापार मण्डल ने बांटे लड्डू

ख़बर शेयर करें
  • जून तक प्रथम तल की पार्किंग बनकर होगी तैयार

भवाली। कैंची धाम में निर्माणाधीन चार सौ वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के पहले लेंटर के पड़ने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में 21 किलो लड्डू बांटे गए।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पार्किंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग के पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जेई अशोक कुमार ने कहा कि आगामी सीजन तक ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग को तैयार किया जा रहा है। जिससे कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या नही होगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, जेई अशोक कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक सकलानी, हरीश चन्दोला, गिरीश चन्द्र तिवारी, शुभांकर बिष्ट, शिवेंद्र काण्डपाल, राहुल तिवारी, मनोज आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page