पटवारी से परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर ने जान दी

ख़बर शेयर करें

जहरीला पदार्थ खाने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद सोमवार रात करीब 9 बजे तक लालकुआं कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुसाइड नोट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि तहसील की पटवारी से परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर ने जान दी। पुलिस ने पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार में जंगलराज कायम, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण: यशपाल आर्य

दुम्काबंगर बच्चीधर्मा पोस्ट हल्दूचौड़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर 54 वर्षीय महेश जोशी 20 सितंबर को तहसील पार्किंग में कार के पास बेहोशी हालत में मिले थे। बेटे विनय ने पुलिस को बताया कि कार में पिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। लोगों ने उन्हें एसटीएच पहुंचाया, वहां से उन्हें बरेली रेफर किया। वहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। तहरीर के अनुसार सुसाइड नोट में पटवारी के अलावा तहसील के अन्य लोगों के नाम का जिक्र है। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ग्रामीणों के बीच पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page