प्रॉपर्टी डीलर पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद तत्काल हुई कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बुधवार को जज फॉर्म मुखानी थाना निवासी श्रीमती ज्योति जोशी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से प्रॉपर्टी डीलर हरीश कुमार सहित दबंग लोगों द्वारा उनकी जमीन को कब्जा जाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

जिलाधिकारी को दिए गए जमीन पर कब्जे करने के प्रयास के शिकायती पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने तहसीलदार सहित मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता महिला श्रीम ज्योति जोशी के आवास में दूसरे पक्ष द्वारा की जा रही कब्जे की कोशिश को नाकाम करते हुए सख्त हिदायत दी कि अगर किसी प्रकार का कोई मामला है तो कानूनी रूप से कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने शिकायतकर्ता की बात सुनते हुए तत्काल मौके पर शांति व्यवस्था और यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए। जिसके पश्चात उप जिला अधिकारी ने तहसीलदार हल्द्वानी को तत्काल भूमि की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट बनाने को कहा जिसके पश्चात उस रिपोर्ट को तत्काल जिलाधिकारी के समक्ष प्रेषित भी किया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page