विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर सृजन पीठ में कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर सृजन पीठ में कार्यक्रम

 कुमाऊँ विश्वविद्यालय की रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ में विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डी.डी. पंत सहित विज्ञान, कला, साहित्य आदि क्षेत्रों में विश्वविद्यालय  से जुड़े विभिन्न लोगों के योगदान को याद किया गया।
 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महादेवी वर्मा सृजन पीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना में भौतिक विज्ञानी प्रो. डी.डी. पंत का अहम योगदान रहा। यह सुखद संयोग ही है कि विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर वर्तमान कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत भी विज्ञान के अध्येता आचार्य हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रो. मौर्य ने कहा कि सृजन पीठ को उत्तराखंड की साहित्यिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीठ विश्वविद्यालय में स्थापित ऐसा केन्द्र है जिसमें सृजन एवं विचार केंद्रित मुद्दों को लेकर व्यापक विमर्श होता है।
 कार्यक्रम से आॅनलाइन जुड़कर वरिष्ठ साहित्यकार हरीश चन्द्र पाण्डे, विज्ञान लेखक देवेन मेवाड़ी, प्रसार भारती के पूर्व महानिदेशक लीलाधर मंडलोई, प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी तथा सुबोध शुक्ल ने महादेवी वर्मा सृजन पीठ के माध्यम से विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पीठ समन्वयक मोहन सिंह रावत, पृथ्वीराज सिंह सहित बहादुर सिंह कुँवर, सुरेन्द्र नेगी, भैरव सिंह आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page