प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हाकी मैदान में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके माध्यम से उन्होंने गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार संसदीय सीटों को साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि काम के लिए मेरा पल-पल आपके साथ है। मेरा पल-पल देश के नाम है और कहा, 24/7 और 2047 की मेरी गारंटी है। 19 अप्रैल को टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह, गढ़वाल से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह को विजय बनाना है। मेरी अपेक्षा इससे ज्यादा है। पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ने हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

