वन विकास निगम के अध्यक्ष का निधन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार को निधन हो गया। 55 वर्षीय गहतोड़ी ने दून अस्पताल में सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई लोगों ने गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना

बेहद सरल और सौम्य स्वभाव वाले गहतोड़ी उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए चंपावत विधानसभा सीट छोड़ी थी। इसके बाद धामी के चुनाव में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार बनने के बाद गहतोड़ी को वन निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। गहतोड़ी कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले साल नवंबर में वे अमेरिका से इलाज करवाकर लौटे थे। तीन दिन पूर्व उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। देहरादून से गहतोड़ी का पार्थिव शरीर काशीपुर भेजा गया, जहां मुख्यमंत्री धामी समेत कई नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page