राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के करेंगी दर्शन

ख़बर शेयर करें

सरोवर नगरी नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरे होने जा रहा है। नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सड़कों में डामरीकरण, रेलिंग और पैराफीट में पेंट समेत सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

ऐसे में नैनीताल के लोगों में चर्चा है कि काश! महामहिम या कोई वीवीआईपी समय समय पर इसी तरह नैनीताल आते रहें, तो व्यवस्थाएं चकाचक रहेंगी।राष्ट्रपति 3 नवंबर को नैनीताल के राजभवन पहुँचेगी। जिसके बाद 4 नवंबर को वे नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के ए एन सिंह हाल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और छात्रों को मेडल प्रदान करेगी।
इस दौरान राष्ट्रपति कैंची धाम नीब करोरी महाराज के दर्शन करने भी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सड़को में डामरीकरण, रेलिंग और परफीट में पेंट समेत सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

कार्यक्रम के बाद वह हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली को रवाना होगी। साथ ही उनके दौरे को लेकर सभी एजेंसी पूरी तरह से अलर्ट पर है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
Ad

You cannot copy content of this page