राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  शरद पूर्णिमा पर मैथिली ठाकुर ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page